वर्तमान समय में जब पूरी दुनिया विकास की गति पूरी तेजी से बढ़ा रही है, आधुनिकता चरम पर है, ऐसे में बुनियादी शिक्षा कितनी ज़रूरी है ये तो हम सब जानते ही हैं। बच्चों को स्कूली शिक्षा देना उनके और हमारे समाज के विकास की पहली सीढ़ी है। लेकिन इस वर्ष हम पहली सीढ़ी भी नहीं चढ़ पा रहे हैं। लॉकडाउन के कारण स्कूल और कॉलेज मार्च से ही बंद हैं। बंद करना ज़रूरी भी था ताकि बच्चे सुरक्षित रहें। जहां मार्च में स्कूली बच्चों की परीक्षाएं होनी थी, वहां बिन परीक्षा के ही उन्हें अगली कक्षा में प्रोन्नत कर दिया गया। कॉलेजों की परीक्षाएं तो अब भी बाकी हैं।
परीक्षाएं तो फिर भी रुक जाएं लेकिन बच्चों की पढ़ाई में इतना लंबा विराम नहीं लग सकता। इस वजह से ऑनलाइन क्लास शुरू किए गए। इसमें भी कई दिक्कतें आईं शुरुआती दौर में, अभिभावकों को भी और शिक्षकों को भी। वैसे अभिभावक जिन्होंने कभी स्मार्टफोन इस्तेमाल तक नहीं किया उन्हें भी अब अपने बच्चों को ऑनलाइन क्लास करवाने थे, वैसे शिक्षक जिनकी आयु 40-45 से ज्यादा है, जो स्मार्ट फोन और लैपटॉप के सारे सिस्टम तक नहीं जानते अब उन्हें बच्चों को उसी स्मार्ट फोन और लैपटॉप से पढ़ाना है।
ऑनलाइन क्लास के दौरान कई बार नेटवर्क की परेशानी भी आती है। और अगर नेटवर्क की परेशानी के कारण बच्चों के क्लास में रुकावट आए तो अभिभावकों का तुरंत कॉल पर कॉल करना शुरू हो जाता है। सवाल एक हीं कि पढ़ाई बीच में क्यों रुकी? लेकिन अभिभावकों के लिए इसमें एक अच्छी बात यह है कि वे बच्चों के साथ बैठकर यह देख सकते हैं कि शिक्षक के पढ़ाने का तरीका कैसा है। आए दिन स्कूल में शिकायतें आती रहती हैं कि शिक्षक उनके बच्चे पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऑनलाइन क्लास में अभिभावक देख सकते हैं कि शिक्षक उनके बच्चे पर कितना ध्यान दे रहे हैं।

ऑनलाइन क्लास लेना और बच्चों को स्कूल के क्लास रूम में पढ़ाने में अंतर है, ऑनलाइन पढ़ाना थोड़ा ज़्यादा मुश्किल है। ऑनलाइन क्लास में हर बच्चा पढ़ाई गयी चीज को कितना समझ पा रहा इस पर ध्यान देना थोड़ा मुश्किल है। फिर भी शिक्षक ये कोशिश करते हैं कि एक-एक कर बच्चों से सवाल पूछ कर यह समझ सकें कि बच्चा उनकी पढ़ाई को कितना समझ पा रहा है।
इतना करने के बावजूद भी जब स्कूल की फीस देने की बात आती है तो कुछ अभिभावकों का कहना होता है कि "बच्चे स्कूल जा कहां रहे हैं, शिक्षकों को भी तो ऑनलाइन ही पढ़ाना है"। लेकिन वे शिक्षक भी तो बच्चों को पढ़ाने में अपना समय दे रहे हैं, मेहनत कर रहे हैं। पहले जहां वो क्लास रूम में पढ़ाते के बीच बच्चों को सारे प्रश्नों के उत्तर करवा दिया करते थे अब उन्हें नोट्स और वीडियो बनाकर भेजना पड़ रहा है। फिर भी अगर अभिभावक स्कूल की फीस जमा नहीं करेंगे तो शिक्षकों को भी वेतन नहीं मिलेगा।
कुछ ऐप से बच्चों को पढ़ाने के लिए पैसे भी लगते हैं, तो स्कूल उसके लिए पैसे कहां से देगा? कई स्कूलों को किराया भी देना होता है, उसके पैसे वह कहां से लाएं? लगभग 4 महीने हो गए हैं ऑनलाइन क्लास चलाते हुए। इन चार महीनों में स्कूल के मेंटेनेंस में भी खर्च आए होंगे उसके लिए पैसे कहां से लाए स्कूल? अगर किसी आम आदमी को हीं यह कहा जाए कि तुम अपना काम बेहतर से बेहतर तरीके से करो और उसके बाद भी उसे पैसा ना दिया जाए, उस पर परिवार की ज़िम्मेदारी भी हो तो वह आम आदमी कितने दिनों तक काम करेगा? ज़्यादा से ज़्यादा 2-3 महीने, फिर उसे मजबूरन उस काम को छोड़ना ही पड़ेगा।

वही स्थिति है स्कूलों की भी। अगर फीस को लेकर ऐसे ही मशक्कत चलती रही तो ऑनलाइन क्लास भी बंद करने पड़ेंगे। फिर बच्चों पर क्या असर पड़ेगा? और जब स्कूल के पास मेंटेनेंस के भी पैसे नहीं रहेंगे फिर स्कूल को भी बंद करना पड़ेगा। फिर अभिभावक क्या करेंगे? बच्चों की पढ़ाई कोई भी रोकना नहीं चाहता क्योंकि उनकी पढ़ाई पर उनका भविष्य निर्भर होता है। ऐसे में अभिभावक बच्चे का दाखिला दूसरे विद्यालय में करवाने जाएंगे। फिर वहां दाखिला, नई किताबें सब में खर्च। इससे बेहतर है हम धीरे-धीरे करके पुराने स्कूल की हीं फीस जमा करें।
अब बात अगर इस लॉकडाउन में आर्थिक सक्षमता और असक्षमता पर आती है तो कई ऐसे परिवार हैं जिनकी आर्थिक स्थिति कमज़ोर है और वे फिर भी अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल में पढ़ा रहे हैं। लेकिन कितने प्रतिशत लोग? 100 में से 40 लोग होंगे जिनकी आर्थिक स्थिति बहुत ज़्यादा ख़राब है और बच्चा प्राइवेट स्कूल में पढ़ रहा। बाकी के 60% लोगों में से अगर 30-40 प्रतिशत लोग इस लॉकडाउन में समय पर फीस जमा करें तो विद्यालयों की ऐसी स्थिति आने से रोकी जा सकती है।
कुछ ऐसे स्कूल हैं जो साल दो साल पहले हीं शुरू हुए थे। अभी अपने कदम तक नहीं जमा पाएं और लोन बढ़ते जाने के कारण उन्हें स्कूल बंद करना पड़ा। तो इस विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों का क्या होगा? उन्हें अभी से कहीं दाखिला मिलना भी मुश्किल है। ऐसी नौबत से बचना भी कुछ हद तक हमारे हाथ में हीं है।
देखा जाए तो हमारे समाज के बच्चों का भविष्य बनाने वालों का ही भविष्य कहीं ना कहीं खतरे में नज़र आ रहा है। हमारे समाज या शहर में कई लोग ऐसे होते हैं जो समय-समय पर कहीं ना कहीं डोनेशन के रूप में आर्थिक सहायता देते रहते हैं, उन्हें भी शिक्षण संस्थानों पर ध्यान देना चाहिए। हर समाज में ऐसे पूंजीपति ज़रूर होते हैं जो की अलग-अलग मंदिरों में दान करते रहते हैं, यह वक्त है शिक्षा के मंदिर में दान करने का। एक अच्छा समाज और समाज के बच्चों का एक अच्छा भविष्य बनाने की ज़िम्मेदारी सिर्फ विद्यालयों की ही नहीं बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की होती है। अपनी ज़िम्मेदारी को समझें और बहानें बनाने की जगह नैतिकता का उदाहरण प्रस्तुत करें।

👍🏼👍🏼👍🏼
ReplyDeleteThanks for Awareness...������
ReplyDelete👍👌👌👌
ReplyDeleteबहुत ही अच्छा सुझाव है ।
ReplyDeletePrivate स्कूल /teachers के तरफ़ से धन्यवाद
बहुत खूब ऐसे ही लिखते रहो।।
ReplyDeleteThanks for awareness
ReplyDelete❤️
ReplyDeleteWell done.. 👍🏼👍🏼
ReplyDeleteVery good bahut hi aachha hai swati
DeleteWell done 👍👍
ReplyDeleteAmazing thoughts..👍👍👍👌
ReplyDeleteWow nice
ReplyDeleteSich aur pahal hai
Bhut shi aswm....❤️❤️
ReplyDeleteThis comment has been removed by the author.
ReplyDeleteAwesome👌 keep it up
ReplyDeleteWow nice line
ReplyDelete