अगर मैं चिड़िया होती
अगर मैं चिड़िया होती ,
मुझ पर बन्दिशें न होती।
कहीं जाने से रोकी न जाती,
काश कि मैं चिड़िया होती।
कोई मुझे ये ना समझाता ,
लड़की हो कहीं दूर न जाओ
और जाओ भी तो किसी को अपने साथ लेकर जाओ।।
अगर मैं चिड़िया होती ,
मुझे चहकने से रोका ना जाता।
मुझे कम बोलना चाहिए ये ना बताया जाता,
सड़कों पर हँसने से रोका न जाता ।
काश कि मैं चिड़िया होती ,
कोई मुझे ये ना समझाता कि लड़की हो अपनी ज़बान पर काबू रखा करो और सोच समझ कर बोला करो।।
अगर मैं चिड़िया होती ,
कोई मुझे JUDGE न करता ।
कोई मुझे ये ना बताता कि छोटे कपड़े न पहनो,
लोग अगर तुम्हें घूर भी रहें हो तो तुम नज़रें झुका कर निकलो।
काश कि मैं चिड़िया होती ,
कोई मुझे ये ना समझाता कि
मेरे कपड़े से और लोगों का सामने करने वाली मेरी आदत से मेरे चरित्र को JUDGE किया जाएगा ।।
अगर मैं चिड़िया होती ना ,
लोगों की नज़रें तो मुझ पर होती ,
लेकिन किसी की गंदी नज़र मुझ पर ना होती ।।

This comment has been removed by the author.
ReplyDeleteNICE
ReplyDeleteThanku 😊
DeleteNice
DeleteThis comment has been removed by the author.
ReplyDeleteअगर मैं चिड़िया होता तो आपका दिल छूने वाला कविता नहीं पढ पाता ।
ReplyDelete👌👌👌
ReplyDeleteAaj kafi dino baad tumhari blog pdhne ko mila dil kafi khus ho gya sister aise hi likhti rho 👍👍❤️❤️
ReplyDeleteThanku bhai😊
DeleteThis comment has been removed by a blog administrator.
ReplyDeleteखूबसूरती के साथ सचाई को दर्शाया गया है।।
ReplyDeleteबहुत सुंदर।।
Wowww shuch a wonderful line
ReplyDeleteBahut hii pyaara
ReplyDeleteLovely
ReplyDeleteबहुत शानदार
ReplyDelete